Chhole ki Sabji Recipe in Hindi | छोले की सब्जी बनाने की विधि

नमस्कार मित्रों, आज मैं आपको इस ब्लॉग के माध्यम से बताऊंगी छोले की सब्जी बनाने की विधि (Chhole ki Sabji Recipe in Hindi)। तो आइये शुरू करते हैं।

छोले खाना तो सबको पसंद होता है। ये रोटी, पूरी, चावल, भटूरे सबके साथ खाना बहुत ही अच्छा लगता है। नोर्मली छोले बनाना सबको आता है लेकिन आज उन्हीं छोले को हम थोड़ा ट्विस्ट देंगे और थोड़ा अलग स्टाइल में बनायेंगे। जिससे ये छोले खाने में इतने टेस्टी लगेंगे की एक बार खाने के बाद आप इसे बार बार बनायेंगे।

छोले की सब्जी बनाने की सामग्री | Chhole ki Sabji Ingredients

छोले की सब्जी, छोले की सब्जी बनाने की विधि, Chole ki Sabji Recipe, Chhole ki Sabji Recipe, Chhole ki Sabji Recipe in Hindi

दोस्तो नीचे दी गई है छोले की सब्जी बनाने की सामग्री जिसे आप मात्रा अनुसार उपयोग करें।

  • भीगे हुए चने 2कप
  • दो प्याज
  • अदरक 1 इंच
  • लहसुन की कलियाँ 10-15
  • दो टमाटर
  • दही 1 कप
  • जीरा 1 छोटा चम्मच
  • तेज पत्ता 1
  • काली इलायची 1
  • हींग 1/4 छोटा चम्मच
  • दालचीनी 1/2 इंच
  • पूरे लाल मिर्च 2
  • लौंग 4-5
  • हरी मिर्च 1-2
  • सूखी मेथी 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
  • छोले मसाला 3-4 छोटा चम्मच
  • नमक स्वाद अनुसार
  • तेल 1/4 कप
  • धनिये के पत्ते

छोले बनाने के लिए सफेद चने जिसे काबुली चने भी कहते है पूरी रात पानी मे भिगोकर रख दीजिए। सुबह तक चने अच्छी तरह से भीग जाएंगे।

सबसे पहले चने में से पानी निकालकर अच्छी तरह से धो लीजिए और प्रेशर कुकर में डाल दीजिए। प्रेशर कुकर में चने भीगने तक पानी डाल दीजिये। थोड़ा नमक भी मिला दीजिए। प्रेशर कुकर को बंद करके 4-5 सिटी लगानी है। तब तक मिक्सर जार में 2 प्याज, अदरक, लहसून की पेस्ट बना ले। चने पक जाने के बाद प्रेशर कुकर में से बाहर निकाल लें। मिक्सर जार में 10-15 पके हुए चने और 2 टमाटर डालकर पेस्ट बना ले।

प्रेशर कुकर में ऑइल डालिए। उसमें आधा इंच दालचीनी का टुकड़ा, 1 तेज पत्ता,3-4 लोंग, 1 बड़ी इलायची, जीरा, हींग, 2 साबुत लाल मिर्च डालकर पकाए। उसके बाद प्याज, लहसून की पेस्ट डालकर ब्राउन होने तक पकाए। पकने के बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, डालकर कुछ सेकंड के लिए भुन लीजिए।

उसके बाद थोड़ा थोड़ा पानी मिलाकर भुनते जाना है। ऐसे 3-4 बार थोड़ा थोड़ा पानी डालकर भुनते रहना है। उसके बाद चने और टमाटर का जो पेस्ट हमने बनाया था वो डालना है। स्वाद के अनुसार नमक डालिए। 2-3 मिनट तक पकाए। 1 कप दही डालिए। दही डालने के बाद लगातार हिलाते रहिये। 1-2 हरी मिर्च डालिए। क्रश की हुई कसूरी मेथी डालिए।

अब उबले हुए चने डाल दीजिये। चने पके हुए हैं इसलिए ज्यादा पकाने की जरूरत नहीं है। आधा ग्लास पानी डालकर 4-5 मिनट तक पकाए। छोले मसाला 3-4 tsp डाल दीजिये। लास्ट में धनिया डालिए। हमारी छोले की सब्जी अब तैयार हो चुकी है।

हमारी छोले की सब्जी बनकर तैयार है। ये पूरी या पराठे के साथ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। मेरी ये छोले की Recipe आप भी एक बार जरूर ट्राय करे।

सुझाव: चने को पूरी रात भिगोकर रखना जरूरी है।

छोले भटूरे का इतिहास

छोले की सब्जी के साथ भटूरे बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। आज हम छोले भटूरे के इतिहास के बारे में जानेंगे। छोले भटूरे भारत में सबसे लोकप्रिय फूड है। नाश्ते में छोले भटूरे मिल जाय तो मज़ा आ जाय। ये व्यंजन पहले भारत मे ही लोकप्रिय था लेकिन अब विदेश मे भी लोकप्रिय बन गया है।

छोले भटूरे का इतिहास आपको बहुत ही दिलचस्प लगेगा। इसकी उत्पत्ति की कहानी दिल्ली से जुड़ी हुई है जहां इसे सबसे पहले नाश्ते के रूप मे शुरू किया गया था। धीरे-धीरे पूरे भारत में और विदेशों में लोकप्रिय बन गया।

इसे दुनिया में अरबों लोगों द्वारा पसंद किया गया है। घर पर हम बहुत ही आसानी से इसे बना सकते है। छोले की स्वादिष्ट ग्रेवी और भटूरे का नरम होना ही इस रेसीपी की खूबी है।

छोले की सब्जी बनाने की विधि का वीडियो

दोस्तो इस वीडियो में दिखाए गए नये तरीके से छोले बनायेंगे तो सब अंगुलियां चाटते रह जायेंगे।

Leave a comment